इंदौर। लायन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1, लायन्स क्लब आफ इंदौर महानगर और सरताज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान मे 15 से 18अक्टूबर तक मल्हार क्रीड़ा मंडल में होने वाली पांचवी लायन्स बैडमिंटन ट्राफी चंद्रकला बिहानी स्मृति विद्यालयीन खुली स्पर्धा में अब तक 270 प्रविष्टियां आ चुकी हैं। स्पर्धा में 9,11,13,15और 17 वर्ष बालक और बालिका एकल मुकाबले हो रहे हैं। पहले दिन दोपहर 2 बजे से 11,13 और 15 वर्ष बालक एकल के मुकाबले होंगे। लायन्स महानगर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डा जवाहर बिहानी और सरताज अकादमी के प्रबंध निदेशक धर्मेश यशलहा ने बताया कि यह स्पर्धा का लगातार पांचवां साल हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




