भोलाराम उस्ताद मार्ग पर बीती रात बिजली के खंभे पर लगे तारों में आग लगने की घटना सामने आई है। मुख्य मार्ग पर हुई आगजनी की घटना के कारण अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभित जांच के अनुसार शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग और क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। हालांकि दमकल के पहुंचने के पहले ही क्षेत्रीय रहवासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। गनीमत रही कि खंभे के समीप ही इमारत भी बनी हुई है। आग की लपटें वहां तक नहीं पहुंची।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



