गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
खेल

सैमसन के 100, भारत के 2000, हैदराबाद में बने सिक्स हिटिंग रिकॉर्ड

भारत के 2000 छक्के पूरे

सैमसन के 100, भारत के 2000, हैदराबाद में बने सिक्स हिटिंग रिकॉर्ड

हैदराबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में छक्के जड़ने के नए रिकॉर्ड बन गए। संजू सैमसन ने इस मैच में 4 छक्के लगाए और टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। वह छठे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। संजू के नाम 76 मैच की 68 पारियों में 102 छक्के हैं। इस मामले में रोहित शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 159 मैच की 151 पारियों में 205 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव 179 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस मैच में भारत ने टी20 में अपने 2000 छक्के भी पूरे कर लिए। संजू सैमसन ने रॉस्टन चेज की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को इस खास उपलब्धि तक पहुंचाया। भारत के पास 2026 में 400 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनने का मौका है। पहले ही टीम इंडिया टी20 में एक साल के अंदर 300 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन चुकी है।

सबसे तेज 50 रन बनाने वाली टीम

भारत टी20 में सबसे तेज 50 रन बनाने वाली टीम है। इस मैच में तीसरे ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन हो गया था। इसके साथ ही टीम इंडिया पहली फुल मेंबर टीम बनी, जिसने तीन ओवर में 50 रन बनाए। भारत ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले भारत ने इसी साल गुवाहाटी के मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3.1 ओवर में 50 रन का आंकड़ा हासिल किया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11