स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के समापन के बाद अभिनंदन एवं रिपोर्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान क्लब द्वारा आयोजित किया गया। पत्रकारिता के साथ पीएचडी करने वालों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग म.प्र. एवं साहित्यकार मनोज श्रीवास्तव ने सार्थक उद्बोधन भी दिया। पत्रकार रशीद किदवई ने भी पत्रकारों के हित और पीएचडी पर उद्बोधन दिया। डॉ. मानसिंह परमार, डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, डॉ. सोनाली नरगुंदे, डॉ. जितेंद्र जाखेटिया, डॉ. जमना मिश्रा, डॉ. क्रांति चतुर्वेदी, डॉ. आरती मंडलोई, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. राजू जान, डॉ. मनीष काले, डॉ. सुनील जोशी, डॉ. अभय नीमा, डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. रोशनी सोलंकी, डॉ. विनोद पुरोहित, डॉ. सीमा उईके, डॉ. शिवली, डॉ. विवेकवर्धन श्रीवास्तव, डॉ. लखन रघुवंशी, डॉ. नारायण पाटीदार, डॉ. रागिनी दीक्षित, डॉ. कामना लाड, डॉ. नीलमेघ चतुर्वेदी, डॉ. सिद्धार्थ माछीवाल, डॉ. हिना तिवारी, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संतोष पाटीदार, डॉ. रागिनी दीक्षित, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. वंदना जोशी, डॉ. ऱफी मोहम्मद शेख, डॉ. सुशीम पगारे, डॉ. पंकज विरमाल, डॉ. माला सिंह ठाकुर आदि का अभिनन्दन पत्र भेंट कर अभिनन्दन किया गया। उपासना लाल, मुस्कान यादव, विवेक कुशवाह, श्रेयसी श्री, स्टैंसी सनी, हस्ती पटेल, राशि मालवीय, पल्लवी मोदी, सलोनी सेन, समृद्धि जैन, विस्मिता जाखेटिया, प्रीत शर्मा, ऋषि शमाह, प्रीति शाह, सचिन आचार्य को रिपोर्टिंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण खारीवाल, डॉ. जितेन्द्र जाखेटिया, संजीव श्रीवास्तव, नवनीत शुक्ला, रचना जौहरी, सोनाली यादव, सुनील जैन, पंकज क्षीरसागर, कमल कस्तूरी ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





