बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अथर्व यादव की घातक गेंदबाजी से खण्डवा जिले की विशाल जीत

इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत खण्डवा जिला एवं बुरहानपुर जिले के मध्य दो दिवसीय मैच खेला गया जिसमें पहले दिन बुरहानपुर ने पहले बल्लेबजी…

इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत खण्डवा जिला एवं बुरहानपुर जिले के मध्य दो दिवसीय मैच खेला गया जिसमें पहले दिन बुरहानपुर ने पहले बल्लेबजी करते हुए अपनी पहली पारी में 13 ओवरो में सभी विकेट खोकर मात्र 31 रन बनाये। केवल आदित्य गौतम ही दोहरी संख्या 11 रनों तक पहुंच सके। अथर्व यादव व अभिराज सिंह ने 4-4 विकेट एवं भव्य मालाकार ने 2 विकेट लिये। जवाब में खण्डवा की टीम ने अपनी पहली पारी मे 47 ओवरो में सभी विकेट खोकर 126 रन बनाकर 99 रनों की महत्वपूर्ण बढत प्राप्त की। भव्य मालाकार ने सर्वाधिक 38 रन बनाये। आतिश महाराज एवं आदित्य गौतम ने 3-3 विकेट लिये। बुराहानपुर ने अपनी दूसरी पारी में 22 ओवरो में सभी विकेट खोकर 90 रन ही बना पाई और यह मैच एक पारी और 9 रनों से हार गई और दो दिवसीय मैच 1 दिन में ही समाप्त हो गया। अथर्व यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 16 रन देकर 6 विकेट एवं अभिरा व तन्मय ने 2-2 विकेट हासिल किये। अथर्वा यादव ने पुरे मैच में 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11