इंदौर। रॉयल गढ़ा गोल्फ क्लब में आयोजित दो दिनी एमएमआर गोल्फ कप टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, महू और देवास के गोल्फरों ने हिस्सा लिया। बेस्ट ग्रॉस स्कोर विनर की ट्रॉफी कर्नल मोहन तिवारी ने अपने नाम की। वहीं रनर-अप की ट्रॉफी विजय कुमार यादव रहे। एडल्ट कैटेगरी में बेस्ट नेट स्कोर विनर की ट्रॉफी पर नवनीत भट्ट ने कब्जा किया। सीनियर सिट़िजन कैटेगरी में बेस्ट नेट स्कोर विनर की ट्रॉफी एस.सी. जोशी ने जीती। महिला कैटेगरी में नेट स्कोर विनर की ट्रॉफी युवन्ना जायसवाल ने हासिल की। जूनियर (12-15 साल) कैटेगरी में विनर की ट्रॉफी पर रुद्र खाड़े, जूनियर (15-18 साल) कैटेगरी में अबीर राठी ने जीती। क्ल़ोज टू द पिन ट्रॉफी विजय कुमार यादव ने अपने नाम की। मुख्य अतिथि शशि भूषण प्रसाद (पूर्व प्रिंसिपल कमिश्नर, इनकम टैक्स) ने विजेताओं को ट्रॉफियां दीं। इस अवसर पर मो. जियाउल्लाह भी उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों ने गढ़ा गोल्फ कोर्स के रखरखाव और टूर्नामेंट के शानदार आयोजन की बहुत ताऱीफ की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




