शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई
इंदौर

अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी

बिजासन रोड स्थित शहर के प्राचीन अखंड धाम आश्रम पर अ.भा. वेदांत संत सम्मलेन का आयोजन 23 दिसम्बर से प्रारंभ होकर संतों की मौजूदगी में स्वामी अखंडानंद महाराज की महाआरती

बिजासन रोड स्थित शहर के प्राचीन अखंड धाम आश्रम पर अ.भा. वेदांत संत सम्मलेन का आयोजन 23 दिसम्बर से प्रारंभ होकर संतों की मौजूदगी में स्वामी अखंडानंद महाराज की महाआरती के साथ 29 दिसम्बर तक चलेगा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ एवं जगद्गुरु स्वामी रामदयाल सहित 40 से अधिक संत आएँगे। रोजाना दोपहर 1 से 3 बजे तक सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न आयोजन भी होंगे। वहीं दोपहर 3 से 6 बजे तक संतों के प्रवचन होंगे। शुभारम्भ 23 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ की अध्यक्षता, वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद के सानिध्य में समाजसेवी विनोद अग्रवाल की मौजूदगी में होंगे। संत सम्मेलन की दिव्यता को देखते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को प्रमुख संयोजक एवं समाजसेवी टीकमचंद गर्ग और विष्णु बिंदल को स्वागताध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, हरि अग्रवाल आयोजन से प्रमुखता से जुडे है। आयोजन को लेकर 30 नवम्बर को बैठक में 10 समितियों का गठन भी किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 3