शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई
इंदौर

संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रेनेसां लॉ कॉलेज में आयोजित संविधान जागरूकता महाअभियान के अन्तर्गत शुभारम्भ करने सांसद शंकर लालवानी, पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे पहुंचे थे। लालवानी ने युवाओं

संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रेनेसां लॉ कॉलेज में आयोजित संविधान जागरूकता महाअभियान के अन्तर्गत शुभारम्भ करने सांसद शंकर लालवानी, पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे पहुंचे थे। लालवानी ने युवाओं से कहा कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें, संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता का आधार है। वी.एस. कोकजे ने कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन व्यवस्था संचालित करने वाला दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, राष्ट्रीय एकता और नागरिक अधिकारों का मजबूत आधार है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है तथा देश की विविधताओं को एक सूत्र में पिरोकर लोकतंत्र को मजबूती देता है। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े विचार प्रस्तुत किए। सांसद सेवा संकल्प द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय संविधान जागरूकता महाअभियान आज और कल 28 नवंबर तक इंदौर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर