महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय सांवेर, शासकीय संस्कृत महाविद्यालय इंदौर एवं शासकीय महाविद्यालय खजराना में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, शुद्ध मतदाता सूची, निर्वाचन नामावली की तैयारी तथा मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। सावेर में प्राचार्य डॉ. डी.एस. कनेल, डॉ. किशोर एरण्डे,डॉ. बरखा श्रीवास्तव, प्रो. नारायण चौधरी, डॉ. लता सुनहरे, डॉ. माधुरी विरदे, डॉ. दर्शनी देव मौजूद थे। यहां विजेताओं में जानू तिवारी, रितिका सोलंकी, काजल, प्रिया जोशी, शानू, तनु परमार, पुष्पराज डुडवे, सचिन पटेल, मोइन, कृष्णा बाखला, दिनेश तंवर, सिमरन टिकोलिया विजेता रहे। संस्कृत महाविद्यालय में विजेताओं में लक्ष्मी गुप्ता, अनिता जामोद, बबीता रावत, राहुल शर्मा, गुंजन बघेल, राधिका मंडलोई, खजराना कालेज में स्नेहा केशने, खुशी परमार, संदीप भास्कर, प्रेम मुनिया, तपस्या यादव विजेता रहे जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



