मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल की 48वीं अंतरक्षेत्रीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 8 दिसंबर को मल्हाराश्रम स्कूल कुश्ती एरिना में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों, पावर जनरेशन कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी आदि की करीब दस टीमें भाग लेंगी।
सभी खिलाड़ियों को सात दिसंबर को इंदौर पहुंचना होगा। इसमें वितरण कंपनियों के रीजन, ताप विद्युत गृह, ट्रांसमिशन कंपनी इत्यादि के करीब 60 पहलवान/खिलाड़ी भाग लेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





