मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के यशस्व माहेश्वरी ने राज्य स्तरीय तलवारबाजी में जीते रजत और कांस्य पदक

राज्य स्तरीय शालेय तलवारबाजी में यशस्व माहेश्वरी ने रजत और कांस्य पदक जीते।

कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के यशस्व माहेश्वरी ने राज्य स्तरीय तलवारबाजी में जीते रजत और कांस्य पदक
कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के यशस्व माहेश्वरी ने राज्य स्तरीय तलवारबाजी में जीते रजत और कांस्य पदक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

राज्य स्तरीय शालेय तलवारबाजी प्रतियोगिता तात्या टोपे स्टेडियम, टीटी नगर भोपाल में आयोजित की गई, जिसमें श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के यशस्व माहेश्वरी ने आयु वर्ग 14 वर्ष टीम में तृतीय और इंडिविजुअल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया।

विद्यार्थी का भोपाल से इंदौर आगमन के बाद स्कूल पहुंचने पर असेंबली में मंच से सम्मान प्राचार्य वर्षा झंवर और उपप्राचार्य नेहा श्रीधर ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर