नेहरू नगर क्षेत्र के रहवासी इन दिनों इस बात से गदगद हैं कि वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट, एमआईजी थाने तक प्रस्तावित 60 फीट चौड़ी सड़क के स्थान पर 50 फीट चौड़ी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
राहुल-कांतिलाल लोदवाल, अजय-गणेश चौधरी एवं यहां के रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का आभार माना है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




