बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मयंक, प्रत्यक्ष, अर्जुन, समवेद प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

इंदौर। मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में इंदौर टेनिस क्लब द्वारा आयोजित एवं साहिल ग्रुप द्वारा प्रायोजित तृतीय मध्य प्रदेष राज्य स्तरीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेन्ट में खेले गए मुख्य…

मयंक, प्रत्यक्ष, अर्जुन, समवेद प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में इंदौर टेनिस क्लब द्वारा आयोजित एवं साहिल ग्रुप द्वारा प्रायोजित तृतीय मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेन्ट में खेले गए मुख्य दौर के मैच में पुरुष वर्ग से इंदौर के मयंक राजन, खण्डवा के प्रत्यक्ष सोनी बालक वर्ग-12 वर्ष आयु से अर्जुन बिंद्रा, समवेद जोशी ने अपने अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

स्पर्धा का शुभारम्भ विपिन कंधारी, निदेशक, साहिल ग्रुप के आतिथ्य में किया गया। समारोह में अनिल धूपर, सचिव, म.प्र. टेनिस संघ, अनिल महाजन, अध्यक्ष म.प्र. टेनिस संघ हेमंत पटवा, ट्रस्टी, इंदौर टेनिस क्लब उपस्थित थे। समारोह का संचालन इरफान अहमद द्वारा किया गया।

पुरुष एकल के मुख्य दौर में मयंक राजन (इंदौर) ने अमन भावसार (इंदौर) 6-2, 6-2 से, प्रत्यक्ष सोनी (खण्डवा) ने अर्जुन सतवानी (इंदौर) 6-1, 6-0 से, अर्थव मिश्रा (इंदौर) ने सुयश उचाडिया (ग्वालियर) 6-0, 6-1 से, अरनव खण्डेलवाल (इंदौर) ने आर्य भट्ट (महु) 6- 2, 6-1 से हराया।

बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के मुख्य दौर में अर्जुन बिंद्रा (इंदौर) ने अर्जुन शर्मा (खरगोन) 9-2 से, समवेद जोशी (इंदौर) ने श्रेयश सिंह (खण्डवा) 9-3 से, ईशान शर्मा (ग्वालियर) ने अक्षज कुमार (इंदौर) 9-2 से, तनुशवीर जयसवाल (भोपाल) ने मेधांश मारापका (इंदौर) 9-4 से पराजित किया। बालक वर्ग-18 वर्ष आयु के मुख्य दौर में यथार्थ यादव (खण्डवा) ने आर्य भट्ट (महु) 6- 2, 6-4 से, निलेश वछानिया (इंदौर) ने भव्य चौधरी (इंदौर) 6-0, 6-0 से, जयदेव शर्मा (ग्वालियर) ने सुयश उचाडिया (ग्वालियर) 6-0, 6-0 से, मीतान्त झामनानी (महू) ने अयांश धुत (इंदौर) 6-2, 6-1 से पराजित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 10