रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ब्रिज के नीचे मिलेगी स्मार्ट हब में खेल सुविधा

केसरबाग रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पीपीपी मॉडल पर स्मार्ट हब के रूप में खेल मैदान बनेगा, निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की।

ब्रिज के नीचे मिलेगी स्मार्ट हब में खेल सुविधा

इंदौर। केसरबाग रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे आखिर अब लंबे समय के बाद खेलने की सुविधा मिलेगी। जिसको लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यही नहीं आने वाले दिनों में बेहद जल्द पीपीपी मॉडल पर निगम द्वारा यहां लाखों रुपए खर्च कर स्मार्ट हब के रूप में ब्रिज के नीचे लंबे समय से खाली पड़ी जगह को खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासी परिवार और खिलाड़ियों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग की जा रही थी। जो अब जाकर पूरी होने की उम्मीद जगी है।

पीपीपी मॉडल पर लाखों खर्चकर तैयार होगा खेल मैदान

जहां क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए खेल की सुविधा के लिए आकर्षक सर्वसुविधायुक्त नवीन मैदान तैयार किया जाएगा। जहां क्षेत्र के खिलाड़ियों को ब्रिज के नीचे टर्फ क्रिकेट से लेकर हॉकी, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय खेलों को खेलने की सुविधा मिलेगी। जिसके लिए निगम द्वारा हाल ही में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं अब अगले दो से तीन माह में बेहद जल्द पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर ब्रिज के नीचे के हिस्से में सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट हब के रूप में आकर्षक खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। जहां खिलाड़ियों को खेल खेलने के साथ प्रैक्टिस के लिए जगह और अन्य खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर एजेंसी की मदद से ब्रिज के नीचे सालों से खाली पड़ी जगह में आईडीए की तर्ज पर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए नया खेल मैदान नजर आएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 8