न.प्र.)। निपानिया स्थित इस्कॉन मंदिर में बच्चों तथा युवाओं को धर्म, संस्कृति एवं हरेराम हरेकृष्ण के मूल मंत्र से जोड़ने के उद्देश्य से पहली बार भगवान जगन्नाथ के छोटे रथ को गुरुकुल के विद्यार्थियों एवं मंदिर से जुड़े भक्तों ने अपने हाथों से खींचा और इस सुश्रृंगारित रथ को निपानिया गाँव तथा आसपास की कॉलोनियों में भ्रमण कराया। बच्चों ने ही रथ की पूजा की, सजावट भी की और प्रसाद का वितरण भी किया। स्वामी महामनदास, गोविन्दहरि प्रभु, गोपालराज, अच्युत गोपालदास, गिरधर गोपालदास, जगतजीवन दास, हरि अग्रवाल, किशोर गोयल, अशोक गोयल, भावेश दवे, डॉ. लक्ष्मणदास, अद्रिधरणदास, पार्वती कृष्णादेवी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






