शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने उठाया धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का मुद्दा

धार की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद, इंदौर की कटकटपुरा मस्जिद और खंडवा की हजरत कासिम शाह वली दरगाह से जुड़े मामलों पर कमेटी ने उठाए सवाल

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने उठाया धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का मुद्दा

मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों से जुड़े संवेदनशील मामलों को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासन से कानून के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।

कमेटी ने धार की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद, इंदौर की कटकटपुरा मस्जिद और खंडवा की हजरत कासिम शाह वली दरगाह से जुड़े घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी, पक्षपात या प्रशासनिक अस्पष्टता से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

कमेटी के मुख्य संरक्षक शमशुल हसन, राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख इस्माईल खान, प्रवक्ता आजम हफीज खान, प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरेशी और मीडिया प्रभारी आरिफ खान ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े विवाद केवल किसी एक समुदाय का विषय नहीं होते, बल्कि इनका सीधा असर सामाजिक विश्वास, आपसी भाईचारे और प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण पर पड़ता है।

ऐसे मामलों में प्रशासन को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए सभी संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। कमेटी ने धार की भोजशाला-कमाल मौला परिसर के मामले में कहा कि यह लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम समुदायों की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा संवेदनशील विषय रहा है।

एक पक्ष इसे भोजशाला तथा देवी वागदवी का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद के रूप में देखता है। कमेटी ने सर्वोच्च न्यायालय की अंतरिम व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने तथा शुक्रवार की नमाज के लिए निर्धारित वैकल्पिक स्थान पर आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

कमेटी ने सभी पक्षों से न्यायालय के आदेशों का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील भी की है। कमेटी ने यह भी कहा कि मस्जिदों को आपसी गुटबाजी, व्यक्तिगत वर्चस्व और राजनीतिक नेतागिरी का केन्द्र नहीं बनाया जाना चाहिए। इंदौर की कटकटपुरा मस्जिद में सामने आए आपसी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेटी ने कहा कि मस्जिद इबादत और भाईचारे की जगह है।

मस्जिद के मामलों में बाहरी हस्तक्षेप, शक्ति प्रदर्शन और एक-दूसरे पर दबाव बनाने के बजाय संबंधित पक्षों को आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालना चाहिए।

खंडवा में लगभग 300 वर्ष पुरानी हजरत कासिम शाह वली की दरगाह से जुड़े घटनाक्रम पर कमेटी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण व अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर भ्रम दूर करने के लिए प्रशासन भूमि दस्तावेज, राजस्व अभिलेख, नक्शे और स्वीकृत योजना सार्वजनिक करे। साथ ही शहर काजी सैयद निसार अली से जुड़े घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो।

कमेटी ने स्पष्ट किया कि मंदिर, मस्जिद, दरगाह, गुरुद्वारा या चर्च— सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और विकास कार्यों में समान कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कमेटी ने इंदौर, मालवा और भोपाल में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों और नागरिकों के बीच संयुक्त सद्भाव एवं संवाद बैठक आयोजित करने की पहल भी की है।

सरकार न्यायसंगत प्रक्रिया और सामाजिक सौहार्द सुनिश्चित करे, तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 5