खंडवा रोड स्थित अखंड परमधाम आश्रम पर स्वामी परमानंद गिरि महाराज के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन 28 से 30 नवम्बर तक होगा। इस अवसर पर हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि, महामंडलेश्वर साध्वी दिव्य चेतना गिरि एवं अन्य संत महात्माओं के भी प्रवचन होंगे। कई संत और विद्वान भी मौजूद रहेंगे।
विजय शादीजा, रामबाबू अग्रवाल, किशनलाल पाहवा, साध्वी चैतन्य सिन्धु ने बताया कि शनिवार 28 नवम्बर को शाम 4 से 6 बजे तक तथा 29 और 30 नवम्बर को सुबह 9 से 10 एवं शाम 4 से 6 बजे तक नियमित सत्संग प्रवचन का आयोजन खंडवा रोड स्थित आश्रम के सत्संग सभागृह पर होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




