शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

विहार में महासती के साथ पैदल चले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के पितृ पर्वत पर किया पुस्तक विमोचन

चातुर्मास पूर्ण होने पर पितृ पर्वत की ओर हुआ पहला विहार

विहार में महासती के साथ पैदल चले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के पितृ पर्वत पर किया पुस्तक विमोचन

डॉ. कुमुदलता जी महाराज आदि ठाणा 4 का चातुर्मास बिजासन रोड स्थित नरसिंह वाटिका में आयोजित किया जा रहा था। चातुर्मास के प्रारम्भ में जब महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. आदिठाणा 4 का मंगल प्रवेश नरसिंह वाटिका में हुआ था तब भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बैनर- पोस्टर लगवाए थे और उनकी मौजूदगी भी रही थी।

इस चातुर्मास में कई बार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नरसिंह वाटिका में महासती डॉ. कुमुदलता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। अब जब चातुर्मास नरसिंह वाटिका में पूर्ण हुआ तो महासती डॉ. कुमुदलता और आदिठाणा 4 का पहला मंगल विहार पितृ पर्वत के लिए हुआ। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविका के रूप में जैन समाजजनों ने 9 किलोमीटर का पैदल विहार किया।

जैन श्रद्धालुजन सामायिक के वेश में महासती मंडल के साथ पैदल चले और जब महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. और आदिठाणा पितृ पर्वत के समीप पहुंचे तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संपूर्ण परिवार सहित महासती मंडल की अगवानी की और पैदल विहार भी किया। पितृ पर्वत पर हनुमानजी की बड़ी मूर्ति के समक्ष कार्यक्रम भी हुआ।

मंत्री के निर्देशन में बनी किताब का विमोचन भी किया

पितृ पर्वत पर जिनवाणी का अमृत पुस्तक का विमोचन करते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
प्रवचन संकलन की पुस्तक का विमोचन

मंगलाचरण का आयोजन हुआ। भगवान पार्श्वनाथ का अनुष्ठान मंत्रोच्चार के साथ किया गया। महासती महाप्रज्ञा जी महाराज ने मधुर गीत के साथ सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। जिनवाणी का अमृत चातुर्मास के प्रवचन संकलन की पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया, जिसका संकलन कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशन में अभिमन्यु चौहान आदि द्वारा किया गया।

मंत्री विजयवर्गीय ने पुस्तक विमोचन के बाद विवेचना की और कहा कि इस पुस्तक में जीवन संवारने के सूत्र दिए हुए है जो जीवन निर्माण में सहायक हैं। महासती ने आशीर्वचन भी दिए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, हरिनारायण यादव, दीपक जैन टीनू, सूरज केरो, सावन वर्मा, कपिल शर्मा, आशा विजयवर्गीय, महेश दलोद्रा, राजेश बुलिया उपस्थित थे।

वहीं जैन समाज के प्रकाश भटेवरा, डीपीन जैन, रमेश भण्डारी, सुनील चोरड़िया, दिलीप जैन, महावीर नाबरिया, अशोक मंडलीक, प्रदीप रूनवाल भी मौजूद रहे। प्रसादी का आयोजन भी हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर