केसरी वाटिका बिजासन रोड पर चातुर्मास पूर्ण होने के बाद गच्छाधिपति जैनाचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. का विहार हो रहा है। धरमपुरी में मंगल प्रवेश पर कोचर परिवार ने कामली ओढ़ाने का लाभ प्राप्त किया। संत-मुनि और मंडल का उज्जैन की ओर विहार प्रारंभ हो चुका है। इन्दर पुष्पा कोचर, आशीष पूजा कोचर, प्रांश कोचर, लवी, कपिल बागरेचा, प्रियंका, प्रांजल पोरवाल सहित अन्य मौजूद थे।
इस दौरान राजेश जैन युवा, महेन्द्र बागवाला, नरेंद्र राठौर, नितिन सुराणा, राकेश जैन पार्श्वनाथ, अजीत पारेख, मुकेश जैन पारा सहित अन्य जैन समाजजन मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




