शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
रॉबर्ट नर्सिंग होम में 16 बिस्तरों का नया वार्ड शुरू, बनेगा विस्तार का विजन प्लान लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला खजराना के ताज नगर में नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी, रहवासी परेशान संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग, किसान मोर्चा ने सांची दूध संघ को सौंपा ज्ञापन कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा
धर्म

बुक ब्रांड कॉलोनी में अब शुरू होगा शिव मंदिर वाले बगीचे का जीर्णोद्धार

बुक ब्रांड कॉलोनी में नमक गोदाम के पीछे स्थित शिव मंदिर वाले सालों पुराने बगीचे के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण करने की बारी आई है। जिसके अंतर्गत अब अगले माह की…

बुक ब्रांड कॉलोनी में नमक गोदाम के पीछे स्थित शिव मंदिर वाले सालों पुराने बगीचे के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण करने की बारी आई है। जिसके अंतर्गत अब अगले माह की शुरुआत में बेहद जल्द यहां 31 लाख रुपए से ज्यादा खर्चकर क्षेत्र के रहवासियों के लिए बगीचे में नवीनीकरण और सौंदर्य करण के कार्य शुरू कर लोगों के लिए सुविधाएं जुटाई जाएगी।

पुराने बगीचे में नवीनीकरण के बाद मिलेगी कई सुविधाएं

जिसके अंतर्गत शिव मंदिर वाले इस पुराने बगीचे में लोगों के लिए शानदार बैठक व्यवस्था और सुबह-शाम घूमने के लिए वाकिंग ट्रेक का निर्माण किया जाएगा। सीनियर सिटीजन और पार्क में आने वाली महिलाओं के लिए छत वाले आधुनिक झूले लगवाए जाएंगे ताकि लोग बारिश और गर्मी में भी झूले का उपयोग आराम से कर सकें। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी और फिसल पट्टी भी लगाई जाएगी। सुबह-शाम स्वस्थ रहने के लिए योग और व्यायाम करने वालों के लिए कसरत और जिम के आधुनिक उपकरण भी लगवाने की प्लानिग है। इसके अलावा पार्क में रोशनी के लिए नई आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जाएगी। साथ ही हरियाली और खूबसूरती के लिए रहवासियों के सहयोग से पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। जिससे हरियाली और ख़बसूरती दोनों की सुविधा आमजन को मिलेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें