संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में रॉबर्ट नर्सिंग होम इंदौर की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में अस्पताल में चल रहे रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अस्पताल के नवीन वार्ड का शुभारंभ किया। यह वार्ड 16 बिस्तरों का है और यह सुविधायुक्त है।
इस वार्ड के प्रारंभ होने से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। बैठक में संभागायुक्त श्री लाक्षाकार ने गत 22 अगस्त को हुई बैठक में लिये गये प्रस्ताव पर पुन: विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल को जिन सेवा कार्यों से उपचार के लिए जाना जाता है।
प्रबंधन समिति को चाहिए कि यहां की समस्त सुविधाएं और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। इसलिए प्रस्तावित अस्पताल के लिए आगामी 20 से 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर का विस्तार करने पर एकमत हो। साथ ही उन्होंने प्रस्तावित योजना में हर एक पहलू पर समिति सूक्ष्मता से अध्ययन कर रूपरेखा में शामिल करें।
जिससे मरीजों को असुविधा न हो। शिफ्टिंग से पूर्व तथा बाद और इसके अलावा प्रस्तावित प्लान में फ्लोर वाइज सिस्टेमेटिक विभागों को रखने का प्रावधान आवश्यक रूप से करें। बैठक में बताया गया कि रॉबर्ट नर्सिंग होम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार योजनाबद्ध तरीके से किया जायेगा।
इसके लिये विजन प्लान बनाया जायेगा। बैठक में संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार, डॉ. पूनम गडरिया, डॉ. एसएस लाल, डॉ. अशोक यादव, डॉ. वायएन यशलहा, डॉ. मुकेश खापरा, किशोर रघुवंशी, विनय झेलावत, डॉ. आर.के. माथुर, प्रदीप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश चोरमा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






