मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

भूतेश्वर महादेव का चौबीस घंटे में 1 लाख बिल्प पत्रों से होगा अर्चन अहर्निश लक्ष्य बिल्वार्चन चिंतामणि महाप्रयोग होगा, अगले माह होगा नगर भ्रमण

पश्चिम क्षेत्र, पंचकुइया स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर संभवतः विश्व में पहली बार सर्व मनोकामना सिद्धि प्रद अहर्निश लक्ष्य बिल्वार्चन चिंतामणि महाप्रयोग का अनूठा आयोजन श्रावण मास में 29…

पश्चिम क्षेत्र, पंचकुइया स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर संभवतः विश्व में पहली बार सर्व मनोकामना सिद्धि प्रद अहर्निश लक्ष्य बिल्वार्चन चिंतामणि महाप्रयोग का अनूठा आयोजन श्रावण मास में 29 जुलाई से 28 अगस्त तक लगातार चलेगा जिसमें प्रतिदिन भगवान भूतेश्वर का एक लाख बिल्व पत्रों से वैदिक विधि- विधान के साथ पूजन-अर्चन होगा। इसके साथ ही मंदिर पर पूरे अष्ट पहर अर्थात चौबीस घंटे लगातार रुद्राभिषेक, रुद्रपाठ, वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिव आराधना का अखंड क्रम भी चलेगा। देशभर के विद्वान, आचार्य एवं ब्राह्मणों के सानिध्य में होने वाला यह महाप्रयोग विशेष आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बनेगा। अगले माह 24 अगस्त को भूतेश्वर बाबा नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे। हरिशानंद तिवारी, यतीन्द्र तिवारी ने बताया कि पूरे एक माह दिव्य आयोजन चलेगा जो आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा। 24 घंटे आठों पहर 1 लाख बिल्व पत्रों से भगवान भूतेश्वर महादेव का अर्चन-पूजन होगा। देश-दुनिया में इस तरह का दिव्य अनुष्ठान अब तक कहीं नहीं हुआ है, इसलिए इस आयोजन को विश्व का पहला अनुष्ठान कहना गलत नहीं होगा। 100 बिल्ब पत्र के पेडों को भी चिन्हित किया है जो शहर के अलावा नर्मदा किनारे वन विभाग और अन्य स्थानों के साथ निजी क्षेत्रों में भी है। बिल्ब पत्रों को अभी से कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाना भी शुरू कर दिया गया है। भूतेश्वर मंदिर पर मुख्य शिवलिंग के पास 7 और पार्थिव शिवलिंग स्थापित किए जाएँगे जहाँ आचार्य डॉ. विनायक पांडे सहित देशभर से आने वाले विद्वान प्रत्येक 2 घंटे में हर शिवलिंग पर एक हजार बिल्व पत्र अर्पित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

छोटा बांगड़दा स्थित हाई लिंक सिटी कॉलोनी में पहली बार आयोजित श्री जगन्नाथ रथायात्रा ने धार्मिक माहौल बनाया। बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विद्या पैलेस स्थित श्री पद्मावती व्यंकटेश मंदिर से यात्रा शुरू हुई। रथ पर भगवान के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। जगह-जगह भगवान और भक्तों का स्वागत हुआ। यात्रा राम रामेश्वरधाम मंदिर पहुंची, आरती भी की गई। उमेश महाराज की भजन मंडली ने प्रस्तुतियां दी। मनोज साहू, भीष्म बोहरा आयोजन से जुड़े थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें