सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रंजिश में युवक पर तलवार व डंडों से हमला

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में मरीमाता चौराहा स्थित बाणेश्वरी ट्रैवल्स के सामने देर रात पांच बदमाशों ने एक युवक को घेरकर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले…

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में मरीमाता चौराहा स्थित बाणेश्वरी ट्रैवल्स के सामने देर रात पांच बदमाशों ने एक युवक को घेरकर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरियादी की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बाणगंगा सरकारी स्कूल के पास रहने वाले नितेश पिता विष्णु प्रसाद जायसवाल देर रात करीब 12:30 बजे बाणेश्वरी ट्रैवल्स के पास मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी विकास उर्फ कालू, राकेश उर्फ गोलू, कान्हा बरेडिया, विशेष सभी निवासी मरीमाता चौराहा और अरुण जायसवाल निवासी फ्रीगंज वहां पहुंचे और बेवजह ही गालियां बकने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अचानक डंडे और तलवार निकालकर नितेश पर हमला कर दिया। धारदार हथियार व डंडों के वार से नितेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें