द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के परिवहन नगर में मामूली बात को लेकर बदमाशों की दबंगई और चाकूबाजी का मामला सामने आया है।
आरोपी द्वारा सिगरेट लाने की बात पर मना करने से बौखलाए बदमाश ने अपने भाई और साथी को बुलाकर फरियादी पर चाकू से हमला कर दिया। पेट व शरीर पर चाकू लगने से पीड़ित लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी मोनू पिता गयाप्रसाद साहू ने द्वारकापुरी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
फरियादी मोनू ने बताया कि वह परिवहन नगर स्थित एक होटल के सामने मौजूद था, तभी वहां रहने वाला आरोपी अरुण पहुंचा और फरियादी को अपने लिए सिगरेट लाकर देने के लिए कहने लगा। जब फरियादी मोनू ने सिगरेट लाकर देने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी अरुण आगबबूला हो गया और विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी अरुण ने तुरंत अपने भाई अंकुर दोनों निवासी विदुर नगर और अपने एक अन्य साथी को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर फरियादी को घेर लिया और गाली- गलौज करते हुए उसके
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



