सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

समझाने गए युवक के सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर इलाके में गाली-गलौज कर रहे युवकों को रोकने गए एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित की…

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर इलाके में गाली-गलौज कर रहे युवकों को रोकने गए एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित की नाक पर किसी नुकीली भारी वस्तु से हमला कर दिया और सिर पर पत्थर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कुंदन नगर निवासी मनीष पिता नारायण सोलंकी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि आरोपी सुमित, कबीर और उनके अन्य साथी किसी बात को लेकर आपस में गालियां दे रहे थे। माहौल खराब होता देख जब मनीष उन्हें समझाने पहुंचे और सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी उग्र हो गए और उल्टा मनीष के साथ ही बदसलूकी करने लगे। जब मनीष ने उन्हें गालियां देने से रोका, तो आरोपी सुमित ने अपने हाथ में ली हुई किसी वस्तु से सीधे मनीष की नाक पर हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद आरोपी कबीर ने पास पड़ा भारी पत्थर उठाकर मनीष के सिर के पिछले हिस्से पर मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया और भारी मात्रा में खून बहने लगा। इस दौरान उनके अन्य सहयोगियों ने भी पीड़ित के साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें