शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक
इंदौर

द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता

कांग्रेस के संघर्ष के बीच सब्जी व्यापारियों ने नया रास्ता चुना

इंदौर नगर निगम की मंशा के अनुसार चंदन नगर में अब द्वारकापुरी की सब्जी मंडी लगने लगी है। सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने कांग्रेस के संघर्ष के बीच में अपना नया रास्ता चुन लिया है। द्वारकापुरी की सब्जी मंडी को सड़क से हटकर फूटी कोठी के फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे ले जाने की मांग चल रही है। इस मांग के लिए कांग्रेस के द्वारा सब्जी व्यापारियों के समर्थन में संघर्ष किया जा रहा है। यह संघर्ष अभी चल ही रहा है कि सब्जी व्यापारियों ने अपना रास्ता बदलना शुरू कर दिया है। नगर निगम के द्वारा जब इस सब्जी मंडी को हटाया गया था तो उस समय पर ही इन सब्जी व्यापारियों को वैकल्पिक स्थान के रूप में चंदन नगर क्षेत्र में स्थान दे दिया गया था और इनसे कहा गया था कि वहां पर जाकर अपनी दुकान लगा ले। पहले तो सब्जी व्यापारियों ने चंदन नगर में जाकर दुकान लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं का जिस तरह से संघर्ष हुआ और नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया उसके बाद में सब्जी व्यापारियों के भी हौसले टूटना शुरू हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कल इन सब्जी व्यापारियों के द्वारा उन्हें दिए गए नए स्थान पर अपनी दुकान लगा ली गई। नगर निगम के अधिकारी लगातार इस बात पर निगरानी कर रहे थे कि कौन से व्यापारी नए स्थान पर जाते हैं और कौन से नहीं जाते हैं। इस स्थिति में निगम के अधिकारियों ने पाया कि अधिकांश व्यापारियों ने नए स्थान को अपना लिया है और वहां पर कल अपनी दुकान लगाकर कारोबार भी किया इसके साथ ही अब निगम के अधिकारियों को इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि कांग्रेस के द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है उसकी हवा पूरी तरह से निकल जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 3