शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक
इंदौर

प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे

दृष्टिहीन बच्चों से मिलने के लिए उन्होंने फिर से इच्छा जताई।

प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे

इंदौर। कांग्रेस नेता सुवेग राठी ने बताया कि कुछ माह पहले प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा उनके आमंत्रण पर निजी यात्रा पर इंदौर आए थे और सुवेग राठी के पिता कमल किशोर राठी के द्वारा स्थापित की गई महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में दृष्टिबाधित बालिकाओं के साथ आयोजित कार्यक्रम में रुके थे। उस समय सुवेग राठी ने आग्रह किया था कि वे फिर से यहां आएं।

इस पर रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी ने कहा था कि वे उनके बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे। अब इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा को उनका पुराना वीडियो पोस्ट किया गया तो रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वे प्रियंका गांधी और बच्चों के साथ शीघ्र ही फिर इंदौर महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में आएंगे। उक्त जानकारी सुवेग राठी ने देते हुए कहा कि संकेत के मुताबिक जल्द ही प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, रेहान और मिराया वाड्रा आएंगे।

अभी इस पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि कब आएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर