शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक
इंदौर

जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई

निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की जमानत के बाद शहर कांग्रेस का मैसेज सभी कांग्रेसियों तक नहीं पहुंचा।

जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई

निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट दो दिन पहले फूटी कोठी-द्वारकापुरी सब्जी मंडी स्थापित करने के लिए ब्रिज के नीचे बोगदा में सब्जी व्यापारियों के बीच पहुंची थी। विरोध के बीच हाथ उठाने के मुद्दे पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था और न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया था। कल न्यायालय से उनकी जमानत हुई, उसके बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने भी एक मैसेज बनाकर कांग्रेसियों को भेज दिया था कि सभी कांग्रेसी मिमरोट का स्वागत करने जेल के बाहर पहुंचे, वह मैसेज ठीक से कांग्रेसियों तक नहीं पहुंचा इसलिए शहर कांग्रेस के कांग्रेसी कम तादाद में जेल तक पहुंचे थे। जेल पर मिमरोट समर्थक नजर आए। जेल के बाहर निकलने पर मिमरोट ने कहा जनता की आव़ाज उठाना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना मेरा कर्तव्य है। मुझे जेल भेजकर मेरी आव़ाज दबाने की कोशिश की गई,

शहर कांग्रेस का मैसेज सभी कांग्रेसियों तक नहीं पहुंचा

लेकिन मेरा हौसला और जनता के प्रति मेरा संकल्प पहले से और मजबूत हुआ है। मिमरोट ने जेल से बाहर आने के बाद चिंटू चौकसे, राजेश शर्मा, देवेंद्रसिंह यादव, सत्यनारायण सलवाडिया, राजू भदौरिया, रविकांत मिश्रा, बंटी बदलानी, बादशाह मिमरोट, अरविंद विश्वकर्मा, अंकित धवन का नाम लेकर कहा कि इन्होंने मुझे सहयोग किया और उनका आभार भी माना गया। मिमरोट ने कहा आगे भी अब संघर्ष जारी रहेगा, आवाज बुलंद रहेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 2