सिमरोल थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में एक नाबालिग लड़के और महिला समेत कुल चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पहला केस फरियादी जितेंद्र चौहान पिता तेजराम चौहान की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। जितेंद्र का आरोप है कि जब उन्होंने मजदूरी के बकाया पैसे मांगे, तो आरोपी विशाल चौहान, रोहित चौहान, रेखाबाई और फुंदाबाई ने बाद में रुपए देने की बात कहकर गाली- गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लट्ठ से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए फरियादी के 17 वर्षीय बेटे दीपेश और पत्नी सीमाबाई के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं दूसरी तरफ, पुलिस ने रोहित पिता चंदर चौहान की शिकायत पर पलटवार करते हुए जितेंद्र और सीमाबाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



