सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पत्थर, महिला समेत 4 घायल

बाइक खड़ी करने और जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष

इंदौर। क्षिप्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सोलसिंदी में बाइक पार्क करने और जमीन पर कांटे लगाने की पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस खूनी संघर्ष में घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। क्षिप्रा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पहले पक्ष से फरियादी रामप्रसाद पिता बहादुरसिंह राठौर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राकेश, राहुल, रोहित, अनिल निवासी हिंगवानिया, कमल निवासी इंगोरिया और विजय, अंकित, लाखन निवासी सोलसिंदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले घर के बाहर बाइक खड़ी करने की बात पर उनकी पत्नी बुलीबाई से गाली-गलौज की। विरोध करने पर रिश्तेदारों को बुलवाकर घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे उनके पिता बहादुरसिंह, बेटी रोशनी और दिलीप घायल हो गए। बदमाशों ने बाहर खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी राकेश राठौर की रिपोर्ट पर पुलिस ने रामप्रसाद राठौर, दिलीप, रामचरण, बहादुरसिंह और ऋषभ राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी का आरोप है कि वे अपने भतीजे और साथियों के साथ रामप्रसाद के घर जमीन पर कांटे लगाने की बात को लेकर समझाने गए थे। इसी बात पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें