सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

संबंध बनाने से मना करने पर पˆनी से मारपीट

बचाने आई बेटी की आंखों पर मारे घूंसे

हीरानगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक हिंसा का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। घर पर अकेली पत्नी से जबरन संबंध बनाने की जिद करने और मना करने पर पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान जब मासूम बेटी अपनी मां को बचाने बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उसके चेहरे और आंखों पर घूंसे बरसा दिए। हमले में बेटी की दोनों आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर हीरानगर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हीरानगर इलाके में रहने वाली 39 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह अपने घर पर थी, तभी उसका पति चंदन घर आया और उसके साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया और मना किया, तो आरोपी चंदन आपा खो बैठा और गालियां देते हुए थप्पड़ों से उसकी मारपीट करने लगा। पति को हमला करते देख महिला की बेटी सेजल तुरंत अपनी मां को बचाने बीच में आई। इस पर आरोपी ने अपनी ही बेटी पर हमला कर दिया और उसके मुंह व आंखों पर सीधे हाथ-मुक्कों से कई वार किए। इस जानलेवा हमले से सेजल की दोनों आंखों में गंभीर चोट आई और वह दर्द से कराहने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें