सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मल्हारगंज थाना अगले सप्ताह होगा शिफ्ट

शिव मंदिर हुआ शिफ्ट, रिकार्ड की शिफ्टिंग शुरू मेट्रो स्टेशन के लिए थाना की ऊपरी मंजिल पर तोड़फोड़ शुरू, जिंसी में नया परिसर बनकर तैयार

मल्हारगंज थाना अगले सप्ताह होगा शिफ्ट

मध्य क्षेत्र के प्राचीन थाना में से एक मल्हारगंज थाना मेट्रो स्टेशन के कारण आगामी पांच दिनों में जिंसी हाट बाजार के नए परिसर में शिफ्ट होगा। थाना के बाहर बना शिव मंदिर तो शिफ्ट हो गया, अब रिकार्ड की शिफ्टिंग की जा रही है। जल्द ही थाना भी शिफ्ट होगा। पुराने परिसर में तोडफोड़ भी ऊपरी मंजिलों से शुरू हो गई है।

मल्हारगंज थाना अगले सप्ताह होगा शिफ्ट

छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच सालों से बना मल्हारगंज पुलिस थाना अब कुछ ही दिनों का मेहमान है। थाना के बाहर बना नहीं की गई है। मंदिर नए परिसर में शिफ्ट हो गया है और इस मंदिर को तोड़ दिया गया है। इसके अलावा सालों पुराना विशालकाय पेड़ भी रातों रात हटा दिया गया है। मल्हारगंज थाना करीब 75 वर्ष पुराना है। थाना की ऊपरी मंजिल में तोड़फोड़ शुरू हो गई है। हालांकि नीचे फिलहाल थाना संचालित हो रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार आगामी 5 से 7 दिनों में थाना पूरी तरह शिफ्ट हो जाएगा रिकार्ड की शिफ्टिंग की जा रही है। नए थाना के उदघाटन को लेकर फिलहाल कोई कार्यक्रम और रुपरेखा तय

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें