शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च
इंदौर

संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है

कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर भ्रम फैला रहे हैं

संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है

कल संविधान दिवस पर नगर भाजपा ने भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे के व्याख्यान का आयोजन किया था। मोघे ने कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता उस मुद्दे पर जन जागरण करें। मोघे ने कहा संविधान लागू हुए 77 साल हो गए हैं, लेकिन इन 7 सालों में संविधान पर चर्चा ज्यादा हो रही है। संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिए हैं। मदन मोहन मालवीय जी ने संविधान समिति बनाने की मांग उठाई। लेकिन मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का विरोध किया।

मोघे ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह हस्तलिखित संविधान है, इसे लिखने में 2 माह का समय लगा, जब संविधान लिखने वाले राजाराम जी से पारिश्रमिक पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संविधान के हर पन्ने पर मेरे हस्ताक्षर होंगे यही मेरा पारिश्रमिक होगा, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सहमति दे दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व संविधान में कई महत्त्वपूर्ण संशोधन हुए है, जिसके फलस्वरूप लोकतंत्र मजबूत हुआ है। लेकिन कुछ लोग भ्रम फैलाकर संविधान बचाने की बात कर रहे है, वह संविधान बचाने के लिए नहीं अपनी राजनैतिक रोटी सेक रहे है। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा लोकतंत्र को कुचलने वाली कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की दुहाई दे रही है। जो कांग्रेस के नेता हाथों में संविधान लेकर घूम रहे है वो अपने परिवार के इतिहास को पढ़े, उनके परिवार ने लगातार संविधान को तोड़ने का काम किया है। आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की, चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का पाप किया। जिन्होंने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया, वो आज लोकतंत्र को बचाने की दुहाई दे रहे है। इस अवसर पर महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, ईश्वर बाहेती, मुद्रा शास्त्री, अंजू माखीजा, नितिन शर्मा, सुधीर कोल्हे, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक बबलू शर्मा, हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, नेहा शर्मा, स्वाति काशीद, कंचन गिदवानी, नारायण पालीवाल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, इंदु श्रीवास्तव, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, प्रेम व्यास, महेश जोशी, विवेक सिन्हा, निमेष पाठक, निखिल सोनी, श्रेष्ठा जोशी, माधुरी जायसवाल सहित मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 2