शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च
इंदौर

जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 4 बजे पहुंचेगे द्वारकापुरी सब्जी मंडी, विधानसभाओं से निकलेंगे 3 बजे से कांग्रेसी

द्वारकापुरी की सब्जी मंडी को फूटी कोठी के फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे लगवाने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सब्जी व्यापारियों के लिए कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में एक नई कड़ी जोडेंगे। इस सब्जी मंडी के लिए शहर कांग्रेस ने सभी विधानसभा प्रभारियों को ब्लाक और मंडलम अध्यक्षों के माध्यम से भीड़ लेकर पहुंचने के निर्देश दिए। उसी के बाद सभी विधानसभा प्रभारियों ने अपनी-अपनी विधानसभा के ब्लाक और मंडलम में दोपहर 3 बजे फूटी कोठी पहुंचने के निर्देश दिए है, जबकि पटवारी 4 बजे पहुंचेंगे। इधर सब्जी व्यापारी को चंदन नगर में जगह देना शुरू करने के बाद सब्जी व्यापारियों ने वहां दुकान लगाना भी शुरू कर दी है। कांग्रेस चाहती है कि इन सब्जी व्यापारियों को काफी दूर चंदन नगर नहीं भेजा जाए, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की थी कि इस सब्जी मंडी को फूटी कोठी के फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे लगाया जाएगा। अब नगर निगम अपनी घोषणा से पीछे हट रहा है ऐसी स्थिति में कांग्रेस द्वारा सब्जी व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। कल भी भाजपा नेताओं के दबाव में इन सब्जी व्यापारियों के लिए आवाज उठाने मैदान में उतरे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया और नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जेल भेज दिया गया। ऐसा आरोप भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने लगाया। चौकसे ने कहा कि अब इस मामले की लड़ाई लड़ने के लिए आज शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आ रहे हैं। पटवारी यहां द्वारकापुरी की सब्जी मंडी पर जाएंगे और पुल के नीचे सब्जी व्यापारियों की दुकान खुद खड़े रहकर लगवाएंगे। इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस पूरे इंदौर के गरीब और पीड़ित नागरिकों को यह संदेश देना चाहती है कि उनके लिए संघर्ष करने के लिए कांग्रेस मैदान में है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर