सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मामूली विवाद में तीन दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला

आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा तीन दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात सामने आई है। विवाद की सूचना पर पहुंचे दोस्तों…

आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा तीन दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात सामने आई है। विवाद की सूचना पर पहुंचे दोस्तों को घेरकर बदमाशों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में तीनों युवक चाकू के वार से लहूलुहान हो गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, न्यू इंदिरा एकता नगर मूसाखेड़ी निवासी अमित उर्फ दीपक पिता जियालाल चौधरी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह अपने दोस्त लकी चौहान के साथ खड़ा था, तभी उनका साथी शिवांश उर्फ शिवा ने जान से मारने की नियत से चाकू निकाल लिया। इसी दौरान आरोपी सीमोन ने अमित और शिवांश को दबोच लिया, जिसके बाद दीपक ने अमित के बाएं पैर की जांघ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे भारी खून बहने लगा। बीच-बचाव के दौरान लकी की बाईं कोहनी पर भी चाकू लग गया। वारदात के दौरान आरोपी सुमित राठौर ने दीपक के हाथ से चाकू छीन लिया और शिवांश पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। चाकू शिवांश के बाएं पैर की जांघ में जा घुसा, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवकों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने पीड़ित अमित की रिपोर्ट पर आरोपी दीपक मीणा, सीमोन मसीह और सुमित राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें