निवासी मच्छी बाजार, रानीपुरा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वे गांधी हॉल के पास मौजूद थे। इसी दौरान वहां दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन पर शोर शराबा करने का आरोप लगाते हुए हुज्जत करने लगे। अभिषेक ने जब इसका विरोध करते हुए कहा कि वे कोई शोर नहीं कर रहे हैं, तो दोनों अज्ञात आरोपियों में से एक ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे अज्ञात आरोपी ने अभिषेक को पकड़कर पास ही बने बगीचे की लोहे की बाउंड्री पर सिर जोर से मार दिया। इस हमले में अभिषेक के सिर पर गंभीर चोट आई और तुरंत खून बहने लगा। घटना के बाद दोनों अज्ञात बदमाश मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


