बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज टॉम लाथम को सौंपी गई है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज टॉम लाथम को सौंपी गई है। टॉम ब्लंडेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। टीम में डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

रचिन रवींद्र भी इस टीम का हिस्सा हैं। भारतीय मूल के इस खिलाड़ी को टी20 और वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया था। प्रमोशनल शूट के दौरान वह चोटिल हुए थे। इस वजह से वह कीवी टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है। तेज गेंदबाज जैकब डफी की भी टीम में वापसी हुई है। वह इंग्लैंड दौरे पर न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। इस बार उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज के लिए मौका मिला है। उनके अलावा मैट हेनरी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। डफी ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उन्हें टेस्ट टीम में भी चुना गया है।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में टॉम लाथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स और डेरिल मिचेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स टीम को ऑलराउंडर के रूप में मजबूती देंगे। मिचेल सैंटनर स्पिन गेंदबाजी की अगुवाई कर सकते हैं।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

टेस्ट तारीख मैदान
पहला टेस्ट 19-23 नवंबर बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर-2 दिसंबर हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड टीम: टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 10