इंदौर। मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘इंदौर बेसबॉल एकेडमी’ की टीम ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित लिटिल लीग नेशनल चैंपियनशिप 2026–27 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। देशभर से आई 21 टीमों के बीच कड़े मुकाबले में इंदौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
इस टूर्नामेंट का आयोजन ‘लिटिल लीग कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया’ द्वारा किया गया था, जो बेसबॉल और सॉफ्टबॉल की आधिकारिक वैश्विक संस्था ‘लिटिल लीग इंटरनेशनल बेसबॉल एंड सॉफ्टबॉल’ से मान्यता प्राप्त है। इंदौर की टीम ने तीन अलग- अलग आयु वर्गों में अपने प्रतिभावान खिलाड़ियों के दम पर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की: अंडर-9 वर्ग में मोहम्मद शोएब, व्योम ढाका, लौकिक अग्रवाल, विवांश नामदेव, सारांश पाटीदार, रेयांश रासनकर, यशार्थ श्रीनेत, वेदिका गुप्ता, देवांशी शेरावत और अयांश ओझा।
अंडर-12 वर्ग में जेविका राजवानिया, स्वर्ण मुरमकर, लविश जरिया, साद मोंडल, कृपाशं वर्मा, जानवी दया, प्रियंशी बारगल, गौरव कुमार मेहर, एस.एल. कार्तिक बड़गोटी, हिमांश तिवारी, अक्षत राठौर और शुभान शेख। अंडर-14 वर्ग में लव पगारे, दिव्यांश खाखरिया, वंश यादव, प्रथम चौहान, प्रतीक चौहान, समीक्षा उपाध्याय, प्रियांशी पाटीदार, राजश्री परमार, निहारिका यादव, प्रीति रूपचंदानी और अंश चौहान। टीम को यह ऐतिहासिक सफलता दिलाने में मुख्य कोच जितेन्द्र शिंदे, प्रभा त्रिपाठी और विनीता तिवारी का सराहनीय मार्गदर्शन रहा। इंदौर एकेडमी के प्रबंधन, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने सभी बाल खिलाड़ियों को उनकी लगन, उत्कृष्ट प्रदर्शन और इस भव्य राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हेमंत कुमार, मनोज गिरी, रजनीश त्रिपाठी, राज सिंह एवं गौरव जोशी, तिथि रामटेके ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)

