बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बैंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए चयन स्पर्धा 14 को

इंदौर।

इंदौर। इंदौर डिस्ट्रिक्ट महिला व पुरुष इक्यूपड व क्लासिक बैंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली इंदौर कॉर्पोरेशन टीम व इंदौर डिस्ट्रिक्ट सबजूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्टर्स इक्यूपड व क्लासिक बैंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन 14 नवंबर 2026 को श्री राम जिम, रोबोट स्क्वेर, एम. आर. 9 पर किया जाना है। खिलाड़ियों का चयन श्रेष्ठ में सर्वश्रेष्ठ का किया जाएगा। खिलाड़ी अपने जन्म संबंधी दस्तावेज (जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड या 10वी अंकसूची) की फोटोकॉपी एवं ओरिजनल साथ लाए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित आयु वर्ग इस प्रकार रहेगा।

प्रतियोगिता में सबजूनियर (14 से 18 वर्ष), जूनियर (19 से 23 वर्ष), ओपन वर्ग (19 वर्ष से अधिक), मास्टर्स 1 (40 से 49 वर्ष), मास्टर्स 2 (50 से 59 वर्ष), मास्टर्स 3 (60 से 69 वर्ष), मास्टर्स 4 (70 वर्ष से अधिक) के मुकाबले होंगे। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को कीट – लूज कॉस्टयूम, राउंड नेक टी शर्ट, लॉन्ग शॉक्स अनिवार्य है। जो खिलाड़ी दोनो प्रतियोगिता इक्यूपड व क्लासिक में भाग लेना चाहता है उसे दोनों प्रतियोगिता की एंट्री करानी रहेगी।

खिलाड़ियों का वजन 13 नवंबर की शाम 5 से 8 बजे तक श्री राम जिम एम आर 9 पर लिया जाएगा। प्रतियोगिता- 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। अधिक जानकारी के लिए जितेंद्र स्वामी, चिराग जोशी, विकास जोशी, सुमित पालीवाल, दिलीप भूरिया से संपर्क कर सकते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 11