बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ओपन फीडे रेटिंग इनामी शतरंज स्पर्धा में 15 को

इंदौर।

इंदौर। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित एकदिवसीय डॉ. अजीत कासलीवाल मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटिंग इनामी शतरंज स्पर्धा का आयोजन 15 नवंबर को इंदौर पब्लिक स्कूल, मैन कैम्पस राऊ, इंदौर में किया जा रहा है। आयोजन सचिव अनिल फतेहचंदानी एवं पीयूष जमींदार ने जानकारी दी कि स्पर्धा के विजेताओं को 1,50,000 रुपए नगद राशि, ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस स्पर्धा में गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 300 खिलाड़ी 150 टेबलों पर अपना शतरंज खेल का मैच खेलेंगे। इस प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर- 13, अंडर-15, सीनियर एवं वेटरन (55 वर्ष से अधिक) वर्गों में पुरस्कार दिए जाएंगे। स्पर्धा संचालक डॉ. सुनील सोमानी एवं शैलेन्द्र पाबले ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति से 9 चक्रों में खेली जाएगी। स्पर्धा में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर आईएम रेलवे के हिमाल गुसेन– रेटिंग 2251 भी खेल रहे हैं। वहीं सबसे युवा खिलाड़ी कियांश आनंदानी हैं, जिनकी आयु मात्र 5 वर्ष है। वहीं सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में 71 वर्षीय लक्ष्मी नारायण राठौड़ भी इस स्पर्धा में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 11