बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

युवक पर डंडे से हमला

गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रास्ते में रिक्शा रोकने और सामने आने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है।

गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रास्ते में रिक्शा रोकने और सामने आने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने गुस्से में आकर पास पड़ा लकड़ी का डंडा उठाया और पीड़ित के सिर व हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गांधी नगर स्थित गड्डा मल्टी के पास की है। फरियादी जयप्रकाश पिता शिवाजी चंदने, निवासी गड्डा मल्टी, गांधी नगर ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी रिक्शा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक मोहम्मद सादिक पिता गुलाम रसूल, निवासी न्यू मुस्लिम कॉलोनी, गांधी नगर उनकी रिक्शा के सामने आ गया। सामने आने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मोहम्मद सादिक गुस्से में आकर जयप्रकाश को गालियां देने लगा। जब जयप्रकाश ने उसे गालियां देने से मना किया, तो आरोपी सादिक ने पास ही पड़ी एक लकड़ी का डंडा उठाया और उन पर हमला बोल दिया। डंडे से किए गए वार के कारण जयप्रकाश की गर्दन और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 9