आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत आजाद नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पालदा नाका क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश देकर बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से रखे गए पटाखों का विशाल जखीरा बरामद किया है। मौके से पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के कुल 69 कार्टून पटाखे जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएसएन और विस्फोटक अधिनियम की गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
आजाद नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पालदा नाका क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के भीतर भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण करके रखा गया है, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। तलाशी लेने पर मकान के भीतर से पटाखों
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



