हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल को सस्पेंड किया गया है। डीसीपी अभिषेक रंजन के अनुसार विभागीय जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है। हालांकि किस मामले में उन्हें सस्पेंड किया गया है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन उनसे सस्पेंड होने को बीते दिनों हीरानगर थाना में हुआ फर्जी पट्टा कांड से जोडकर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में हीरानगर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया था और उसका जुलूस भी निकाला था उसके हाथ-पैर में पट्टियां और प्लास्ट बंधा हुआ था। जेल के बाहर पट्टी खुलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



