शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
रॉबर्ट नर्सिंग होम में 16 बिस्तरों का नया वार्ड शुरू, बनेगा विस्तार का विजन प्लान लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला खजराना के ताज नगर में नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी, रहवासी परेशान संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग, किसान मोर्चा ने सांची दूध संघ को सौंपा ज्ञापन कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा
अपराध

बुजुर्ग महिला के गले से झपट्टा मारकर उड़ा ले गए सोने की चेन

उषा नगर एक्सटेंशन की घटना, बिना नंबर की एक्टिवा से आए थे दो बदमाश

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र अंतर्गत उषा नगर एक्सटेंशन में दिनदहाड़े महिला सुरक्षा को चुनौती देती स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के पास से गुजर रही एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए बिना नंबर की स्कूटी से आए दो शातिर बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। पीड़िता की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, तुलसी अपार्टमेंट उषा नगर एक्सटेंशन निवासी 69 वर्षीय शकुंतला दोशी पति रवीन्द्र कुमार ने अन्नपूर्णा थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। फरियादी बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपने घर के पास उषा नगर एक्सटेंशन में मौजूद थीं, तभी बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा सवार दो अज्ञात युवक उनके करीब पहुंचे। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, एक्टिवा पर पीछे बैठे युवक ने, जिसने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, तेजी से महिला के गले में पहनी हुई पुरानी इस्तेमाल की सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। झटका देकर चेन तोड़ते ही चालक ने एक्टिवा की रफ्तार बढ़ाई और दोनों बदमाश तेजी से मौके से भाग निकले। अचानक हुए इस हमले से बुजुर्ग महिला बदहवास हो गईं और उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक आरोपी ओझल हो चुके थे। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल व आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें