इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक इलाके में लाखों रुपये के लेन-देन को लेकर एक बुजुर्ग के साथ घर के भीतर मारपीट करने और उनका गला घोंटने के प्रयास की घटना सामने आई है। इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बुजुर्ग का गला दबाकर उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां देता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मामले की पड़ताल शुरू की। हालांकि, पीड़ित बुजुर्ग ने हमलावर के करीबी रिश्तेदार होने और आपस में समझौता हो जाने का हवाला देते हुए पुलिस में केस दर्ज कराने से साफ इंकार कर दिया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था, जिसकी पड़ताल करने पर लोकेशन खातीवाला टैंक क्षेत्र की पाई गई। जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम ने तुरंत पीड़ित बुजुर्ग से संपर्क स्थापित किया और उन्हें थाने बुलाकर घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद करीब 16 से 17 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था और मारपीट करने वाला व्यक्ति पीड़ित बुजुर्ग का ही बेहद नजदीकी रिश्तेदार है। वायरल वीडियो के
पुलिस
आधार पर पुलिस द्वारा
ने लिया संज्ञान
स्वतः संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई की
तो शिकायत दर्ज
पहल की गई थी,
कराने से पीड़ित ने
लेकिन पीड़ित
किया इंकार, रिश्तेदार
बुजुर्ग ने एफआईआर दर्ज
से समझौते की बात
कराने से मना कर
आई सामने
दिया। पीड़ित का कहना है कि हमलावर उनका
अपना रिश्तेदार है और पैसों के लेनदेन से जुड़ा यह विवाद पूरी तरह से पारिवारिक है, जिसे आपस में बातचीत कर सुलझा लिया गया है। पीड़ित द्वारा किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किए जाने के कारण फिलहाल मामले में कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं किया गया है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



