सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बुजुर्ग के साथ मारपीट, केस दर्ज

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित दलाल बाग में जैन मंदिर के समीप आपसी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मनबढ़ बदमाशों ने बुजुर्ग…

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित दलाल बाग में जैन मंदिर के समीप आपसी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मनबढ़ बदमाशों ने बुजुर्ग के साथ जमकर अभद्रता की और हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सागर खिमलासा निवासी 65 वर्षीय स्वतंत्र जैन पिता गुलाबचंद्र जैन की रिपोर्ट पर आरोपी अतिशय, राहुल, सर्वज्ञ तीनों निवासी छत्रपति नगर और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी बात को लेकर गाली- गलौज की और मारपीट करते हुए जान से खत्म करने की धमकी दी। मल्हारगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें