सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बाइक सर्विसिंग को लेकर विवाद

ग्राहक ने शोरूम कर्मचारी को पीटा, दी जान से मारने की धमकी

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र के गोल चौराहा स्थित एक टू-व्हीलर शोरूम पर बाइक सर्विसिंग की बात को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। सर्विसिंग कराकर ले जाने के बाद लौटे एक युवक ने शोरूम कर्मचारी के साथ गाली- गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट कर दी। सहकर्मियों द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी जाते-जाते कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर राऊ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, महू के लालजी की बस्ती निवासी संजय प्रजापति पिता चुन्नीलाल प्रजापति राऊ गोल चौराहे पर स्थित बियाणी शोरूम में काम करते हैं। फरियादी ने बताया कि निधि नगर निवासी विकास बारसे नाम का युवक अपनी मोटरसाइकिल सर्विसिंग कराने शोरूम आया हुआ था। गाड़ी की सर्विसिंग पूरी होने के बाद विकास अपनी बाइक लेकर वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह वापस लौटा और बिना किसी ठोस वजह के कर्मचारियों को गालियां देने लगा। जब पीड़ित संजय और उनके साथ काम करने वाले विजय ठाकुर ने गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो आरोपी विकास उग्र हो गया और संजय के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। शोरूम में विवाद बढ़ता देख वहां काम कर रहे अन्य साथी शिवम चौधरी और मुशर्रफ तुरंत बीच-बचाव करने पहुंचे। अन्य कर्मचारियों को आता देख आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन जाते-जाते धमकी दे गया कि आज तो बच गए, अगर भविष्य में मेरी गाड़ी ठीक से सर्विस नहीं की तो राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज जान से खत्म कर दूंगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें