सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बंटी नागर आत्महत्या मामला…बड़ी राशि दुबई से आने की सुगबुगाहट हाईप्रोफाइल मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए कई बिंदुओं पर कर रही है पुलिस जांच

एक बिल्डर की पत्नी से अंतिम बार हुई थी बात

रियल इस्टेट कारोबारी संदीप उर्फ बंटी नागर ने रविवार रात साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस कई बिन्दूओं पर जांच कर रही है। सूत्रों के हवाले से अलग-अलग बिन्दु मीडिया तक भी पहुंचे है। जिसमें दुबई से बडी राशि नागर के पास हाल ही में पहुंचने की बात भी आई है, वहीं अंतिम बार उनकी बात एक बिल्डर की पत्नी से होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस इन बिन्दूओं पर फिलहाल कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिल्डर और कालोनाइजर बंटी नागर की मौत के बाद से ही शहर के रियल इस्टेट साम्राज्य में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस बारीकी से इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच कर रही है। हालाकि फिलहाल इस मामले में परिजनों के बयान तो नहीं हुए है लेकिन पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है। ब्लैकमेलिंग एंगल पर पुलिस फोकस कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही दुबई से बड़ी राशि नागर के पास आने की बात भी सामने आई है। यह राशि 500 करोड तक की बताई जा रही है। हालाकि राशि क्यों भेजी गई, भेजी गई है या नहीं भेजी गई इस पर जांच हो रही है। दूसरी ओर नागर की आखरी काल डिटेल पर भी जांच की जा रही है। इसको लेकर बताया जा रहा है कि एक बिल्डर की पत्नी से अंतिम बार बात हुई थी। इसके अलावा नागर ने हाल में ही शहर में एक 18 करोड रुपये की लागत का एक बंगला भी बनाया था। इसको लेकर भी वे चर्चा में थे। कुल मिलाकर पुलिस कई बिन्दुओं पर आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें