सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

जीजा ने ही कर डाली अश्लील हरकत

विरोध करने पर धमकाया

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर गाली- गलौज का विरोध करने पर एक महिला के साथ उसके ही जीजा द्वारा अभद्रता और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय पीड़िता ने थाने में उपस्थित होकर आरोपी जुनैद खान निवासी आजाद नगर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी छोटी बहन का पति है। वारदात वाले दिन आरोपी उनके घर के मुख्य दरवाजे के बाहर पहुंचा और पीड़िता के पति का नाम लेकर जोर-जोर से अश्लील गालियां देने लगा। घर के बाहर शोर-शराबा सुनकर जब पीड़िता बाहर आई और उसने आरोपी को गालियां देने से मना किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोपी ने बुरी नीयत से पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींच लिया और उसके साथ अभद्र हरकत की। पीड़िता ने तुरंत खुद को छुड़ाते हुए आरोपी को धक्का दिया और मदद के लिए चिल्लाई। महिला की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर एकत्र होने लगे, जिन्हें आता देख आरोपी पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। तुकोगंज थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी जुनैद खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें