शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार का देपालपुर में औचक निरीक्षण, कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड: मृत पशुओं के निपटान का प्लांट 10 दिन में पूरा करने के निर्देश चंदननगर की नई फल-सब्जी मंडी का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पानी-बिजली और सफाई के निर्देश रोक के बावजूद राजवाड़ा समेत प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच रहे ई-रिक्शा, अभी समझाइश दे रही पुलिस सरस्वती नदी में फैक्ट्री का गंदा पानी छोड़ने पर निगम ने ठोका 40 हजार का जुर्माना भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, गांधी नगर थाने में FIR दर्ज द्वारकापुरी सब्जी मंडी विवाद के बाद नगर निगम के रिमूवल विभाग की कमान फिर महिला अधिकारी को कम बारिश से जलसंकट की आशंका, इंदौर में 300 नए बोरिंग पर आज एमआईसी में होगा फैसला इंदौर: चौड़ाई घटाने के बाद अब 4 सड़कों पर लगेंगे तोड़फोड़ के निशान, आयुक्त ने दिए जल्द निर्माण के निर्देश स्मार्ट सिटी के लिए सिरदर्द बनीं गोपाल मंदिर परिसर की 43 दुकानें, बार-बार टेंडर के बाद भी खरीदार नहीं
अपराध

भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, गांधी नगर थाने में FIR दर्ज

रात की ड्यूटी के दौरान वॉशरूम में ले जाकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जेल के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी रिकॉर्ड खंगालेगी।

भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, गांधी नगर थाने में FIR दर्ज

भोपाल (सिटी ब्लास्ट डेस्क)। भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ जेल में ही पदस्थ एक महिला प्रहरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने जेलर के विरुद्ध दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गश्त के दौरान हुई घटना, वॉशरूम में ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, महिला प्रहरी शुक्रवार रात जेल परिसर में ड्यूटी पर थी। रात करीब 10:30 बजे गश्त के दौरान उसका सामना जेलर से हुआ। शिकायत में आरोप है कि जेलर ने पहले उससे अश्लील बातें कीं और फिर जबरन वॉशरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद जेलर ने उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद महिला देर रात गांधी नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच एसआई प्रभावती शर्मा कर रही हैं।

मेडिकल के बाद जेल पहुंची पुलिस टीम

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस टीम ने सेंट्रल जेल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। अब जेल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और उस रात की ड्यूटी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और संभावित गवाहों के बयान भी लिए जाएंगे।

2017 में भी एक अधिकारी पर दर्ज कराया था केस

बताया जा रहा है कि महिला प्रहरी ने वर्ष 2017 में भी जेल के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उस प्रकरण का मौजूदा शिकायत से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस फिलहाल नए मामले की जांच कर रही है। जेलर का पक्ष सामने आना बाकी है।